Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन: 136 साल में पार्टी को मिले 57 अध्यक्ष, नेहरू-गांधी परिवार के पास कब से है यह कुर्सी?

Default Featured Image

अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 तक कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को इसपर फैसला हुआ। इसके तुरंत बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव की तिथियों का ऐलान भी कर दिया। इसी के साथ एक बार फिर से देशभर में ये कयास लगाए जाने लगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा?

क्या कांग्रेस की कमान अभी नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रहेगी या किसी बाहरी को मौका मिलेगा। ये सवाल इसलिए भी पूछा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के 136 साल के इतिहास में 45 साल तक नेहरु-गांधी परिवार का ही कोई सदस्य अध्यक्ष रहा है। आगे पढ़िए कांग्रेस के नए नेतृत्व के लिए किस नेता ने क्या कहा? स्थापना से लेकर अब तक कब-कब कौन पार्टी का अध्यक्ष बना और नेहरु-गांधी परिवार के पास कांग्रेस की कमान कब से है?
1885 से लेकर 1919 तक कांग्रेस में नेहरु-गांधी परिवार का ज्यादा दखल नहीं हुआ करता था। इसके बाद 1919 में कांग्रेस पार्टी के अमृतसर अधिवेशन में मोती लाल नेहरु को नया अध्यक्ष चुना गया। 1928 में उन्हें कलकत्ता के अधिवेशन में फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अगले ही साल कांग्रेस की कमान मोती लाल नेहरु के बेटे पं. जवाहर लाल नेहरू को मिल गई। लगातार दो साल उन्होंने कमान संभाली, फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नया अध्यक्ष चुन लिया गया।

1936 और 1937 में जवाहर लाल नेहरु फिर से अध्यक्ष बनाए गए। देश की आजादी के बाद 1951 में फिर से कांग्रेस की कमान पं. जवाहर लाल नेहरु को मिली। इस बार वो लगातार चार साल तक अध्यक्ष बने रहे।

1959 में कांग्रेस में इंदिरा गांधी की एंटी हुई और वह अध्यक्ष बनीं। 1960 में इंदिरा के हाथ से कांग्रेस की कमान नीलम संजीवा रेड्डी के पास चली गई। 1978 से 1983 तक फिर से इंदिरा अध्यक्ष रहीं। 1985 में कांग्रेस की कमान राजीव गांधी को मिली और छह साल तक उन्होंने कुर्सी संभाली। 1998 में सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया और इसके बाद 2017 तक उन्होंने 19 साल तक पार्टी की टॉप लीडर बनी रहीं। 2017 में बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी। हालांकि कई राज्यों के चुनावों में मिली हार के बाद राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद छोड़ दी। तब से सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं।