Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नदियां उफान पर: हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Default Featured Image

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ आने की संभावना भी बढ़ रही है, क्योंकि महीनों से गंगा का तटबंध क्षतिग्रस्त है, जिसे दुरुस्त कराने के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित नहीं समझा।

मंगलवार सुबह हस्तिनापुर में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हरिद्वार से 3 लाख 25 हजार क्यूसेक, तो बिजनौर बैराज से एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, इससे खादर क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ जैसे हालात होने के आशंका जताई जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।