Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया है

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर महर्षि बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने वाल्मीकि मंदिर, छोटा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि वाल्मीकि भगवान का जीवन प्रेरणा का श्रोत है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण ग्रंथ के माध्यम से भगवान बाल्मीकि ने किया है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए काम किया है और आगे भी काम करती रहेगी।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के ज्यादातर राजकीय विद्यालयों में बाल्मीकि जी के विषय में परिचर्चाओं का आयोजन किया गया, उनके जीवन वृत्त के बारे में बताया गया। इसके साथ ही संस्कृत संस्थान के माध्यम से बाल्मीकि जी के जीवन वृत्त पर एक ऑल इंडिया लेवल पर कॉन्फ्रेंस रखी गई है। महर्षि वाल्मीकि जी पर उत्तर प्रदेश में कई शोध कार्य हो रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने महर्षि बाल्मीकि प्रेरणा स्थल, बाल्मीकि पंचायती चबूतरा, बीरबल साहनी मार्ग निकट हनुमान सेतु पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभायात्रा मेला समारोह के अवसर पर कहा कि वाल्मीकि जयंती को एकरूपता और समरसता के रूप में मनाया जाता है। भगवान वाल्मीकि जी ने पूरी दुनिया को एक प्रेरणा दी। भगवान बाल्मीकि जी यदि नहीं होते तो भगवान श्री राम के बारे में इतना विस्तार से कौन जान पाता।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वाल्मीकि समाज के शिक्षा और विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। वाल्मीकि समाज के बच्चों में क्षमता बहुत अधिक होती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वाल्मीकि भगवान की यश और कीर्ति पूरे देश में फैलाने के लिए पूरी व्यवस्था की है।
डा दिनेश शर्मा इसके साथ ही स्वर्गीय बक्शू लाल बाल्मीकि पार्क, पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम तथा वाल्मीकि आश्रम परिवर्तन चौक, लखनऊ पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बाल्मीकि जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्षद अन्नू मिश्रा, राम अवतार कनौजिया, रजनीश गुप्ता तथा बाल्मीकि समाज के कौशल वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, श्यामलाल पुजारी, मोहित वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, राम सिंह वाल्मीकि, जगदीश वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि व वृजेश वाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed