Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दोस्त के घर पर किया रेप, अब धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा टैक्स इंस्पेक्टर

पुलिस ने रेप और धर्मांतरण के लिए युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज कियायुवती का आरोप- धर्म न बदलने पर धमकी दे रहा आरोपीफेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्तीगोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवती ने रेप और उसके बाद धर्मांतरण का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। यहां नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर पर एक युवती ने रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर रामगढ़ताल पुलिस ने रेप और धर्मांतरण के लिए युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज किया है।

युवती का आरोप है कि टैक्स इंस्पेक्टर युवती के ऊपर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फेसबुक पर दोनों की हुई दोस्ती
रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के वसुंधरा में फ्लैट है। घुमाने के बहाने फरहान उसे कई बार वहां ले गया।

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ रेप किया। शादी के लिए कहने पर अब वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा है। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि युवती के आरोप पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।