Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भगदेवा ग्राम के जंगल से मिला अज्ञात महिला का शव

कोण्डागांव कार्यालय पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भगदेवा के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष, रंग सांवला, बाल काले घुंघराले, आंख बंद, गले में बाजारू काले मोतियों की माला, कान में टॉप्स, हाथ में प्लास्टिक लाल रंग का कंगन, हरे रंग का ब्लाउज, पीला हरा छींटदार साड़ी, बाएं हाथ की उंगली में अंगूठी पहनी है। इसके अलावा उसके गले में हारनुमा बिंदीदार गोदना, पैर की पिंडली एवं हाथ में गोदना एवं माथे पर चोट का निशान है। मृतिका के शव के पास गुलाबी रंग का हेयर क्लिप एक जोड़ी प्राप्त हुआ है। थाना कोण्डागांव के मर्ग क्रमांक 168/2021 धारा 174 जा.फौ. के प्रकरण के तहत् मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका महिला के बारे में पतासाजी किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में जानकारी होने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव मोबाईल न. 9479194009, कंट्रोल रूम कोण्डागांव दूरभाष न. 07786-242033 एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव मोबाईल न. 9479194024 में सम्पर्क कर सूचित किया जा सकता है।