Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोण्डागांव मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान संतराम नेताम ने शुरुआत की गई

कोंडागांव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान सम्पूर्ण देश मे शुरू हो चुकी है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन से इसकी शुरूआत की गई प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभार प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवी घोष के हांथों सौंपी गई है एवम प्रत्येक जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इसी तारतम्य में कोंडागॉव जिला सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी केशकाल विधायक एवम बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संत नेताम को मिली है जिसके तहत कोंडागॉव जयस्तम्भ चौंक में समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने विधायक केशकाल संतराम नेताम की सदस्यता ग्रहण कराई फिर सभी मौजूद कांग्रेसजनों को विधायक श्री नेताम ने सदस्यता दिलाई ज्ञात हो की सदस्यता शुल्क 5 रुपए है जिसे विधायक संत राम नेताम ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी इस प्रकार से आज सदस्यता अभियान का आगाज हुआ जो कि आगामी 4-5 महीनों तक चलेगी। विधायक संत नेताम ने कहा सदस्यता पार्टी की चुनावी प्रक्रिया का परतम चरण है इसे गम्भीरता से लेकर सभी कांग्रेसजन लगेंगे व आगामी चुनाव 2023-24 के लिए एक नई फौज तैयार करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ साथ सम्पूर्ण देश काँग्रेसमय होगा।  सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में केशकाल विधायक एवं बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, प्रदेश कांग्रेस सचिव सगीर कुरैशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलास पोयाम,जिलाध्यक्ष झुमुक लाल दीवान जिला महामंत्री सुरेश पाटले,सकुर खान,बुधराम नेताम,रितेश पटेल,जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, ननकी वैष्णव,गुनमति नायक,हेमा देवांगन,कमलेश दुबे,कमलेश ठाकुर,विशाल शर्मा,तरुण भौमिक,मनोज तिवारी,हेमंत भोयर के साथ भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसजन मौजूद रहे।