Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ayodhya Deepotsav: आज अवध में उत्सव है भारी, तस्वीरें जो बयां कर रहीं अयोध्या की खुशहाली

योगी सरकार दीपोत्सव के आयोजन कर उसी पल को यादगार बनाने की कोशिश पिछले पांच सालों से कर रही है। अब दीपोत्सव की विश्व स्तरीय पहचान बन गई है। दीयों का जलाने का हर साल विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। इस साल 12 लाख दीये आज जलाए जाने की योजना है।

Ayodhya Deepotsav: आज अवध में उत्सव है भारी, तस्वीरें जो बयां कर रहीं अयोध्या की खुशहाली

अयोध्या
दीपोत्सव के मुख्य पर्व को लेकर अयोध्या पूरी तरह से तैयार है। लाइटिंग लेजर शो आतिशबाजी से इसकी भव्यता टॉप पर है। आज प्रभु राम और माता सीता के 14 साल के वनवास को अयोध्या लौटने के पलों को याद कर आल्हादित होगी।
योगी सरकार दीपोत्सव के आयोजन कर उसी पल को यादगार बनाने की कोशिश पिछले पांच सालों से कर रही है। अब दीपोत्सव की विश्व स्तरीय पहचान बन गई है। दीयों का जलाने का हर साल विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। इस साल 12 लाख दीये आज जलाए जाने की योजना है।
अयोध्या की राम की पैड़ी पर लेजर शो से राम लक्ष्मण सीता का प्रस्तुतिकरण किया। वहीं हनुमान जी का अपने प्रभु को भगवान राम को प्रणाम करते करते हुए लेजर से तस्वीर बनाई गई।
होलो ग्राफी से राम कथा का प्रजेंटेशन बाल रूप में प्रभु राम का किया जा रहा है। राम कथा से जुड़े प्रसंगों का लेजर और होलो ग्राफिक शो 12 प्रोजेक्टरों से किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।