Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ayodhya Diwali 2021: अयोध्या में भव्य कार्यक्रम, राम की पैड़ी पर जलाए गए 9.45 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

10:31 PM, 03-Nov-2021

राम की पैड़ी पर जलाए गए 9.45 लाख दीप
सरयू किनारे राम की पैड़ी पर दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को एक बार फिर जैसे त्रेतायुग जीवंत हो उठा। योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के तहत 9 लाख 54 दीप एक साथ प्रज्वलित हुए तो न केवल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना, बल्कि एक बार फिर अद्भुत…अप्रतिम…दिव्य अयोध्या के दर्शन भी हुए। इन दीयों को जलाने में करीब 40 मिनट का समय लगा। विदेशी राजदूतों समेत दस हजार मेहमान और बीस हजार से अधिक युवा तो इन पलों के साक्षी थे ही, ई-प्लेटफॉर्म पर करोड़ों दर्शक भी इसके गवाह बने। 

07:21 PM, 03-Nov-2021

32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ और राम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए। जबकि रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 

 

07:10 PM, 03-Nov-2021

अयोध्या में लेजर शो 

#WATCH | Colourful lights and laser show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/RodRnBtBXC

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021

 

06:10 PM, 03-Nov-2021

12 लाख दीये का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या में 12 लाख दीये जलाने में जुटी 32 टीमें। राम की पैड़ी में जलाए जा रहे हैं 9 लाख दीये। कुल 12 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। इसमें 36 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल हो रहा है। रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये। 

 

05:47 PM, 03-Nov-2021

असंभव काम संभव हुआ है: योगी

सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कहती थी कि यह काम असंभव है लेकिन सभी अवरोधों को खत्म करते हुए राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य बिना रुकावट चल रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, यहां के जनमानस की आस्था की शक्ति है। उन्होंने कहा कि असंभव कार्य संभव हुआ है।

05:36 PM, 03-Nov-2021

दीपोत्सव और मंदिर निर्माण मेरे लिए बहुत अहम: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव और श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इनमें सक्रिय सहयोग दे पा रहा हूं। योगी ने कहा कि प्रभु स्वयं तय करते हैं कि किस भूमिका में किसे काम करना है। सब प्रभु की लीला है।

05:24 PM, 03-Nov-2021

15 करोड़ लोगों को होली तक मिलेगा मुफ्त राशन: योगी

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने एक अहम एलान भी किया। उन्होंने कहा कि आज एक पवित्र अवसर है और राम राज्य के स्वप्न को पूरा करने के लिए हम मुफ्त राशन योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना) का होली तक विस्तार कर रहे हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को अब दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में 35 किलो मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। इसमें चावल और गेहूं के साथ-साथ दाल, चीनी, नमक और तेल भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को होली तक मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।

05:11 PM, 03-Nov-2021

दीपोत्सव के जरिए दिलाएंगे अयोध्या को नई पहचान: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर कहा कि पांच साल पहले जब अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की चर्चा शुरू हुई थी तब हमारी सरकार ने तय किया था कि अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम के जरिए दिलवानी है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि साल 2017, 2018 और 2019 में नारा गूंज रहा था कि ‘योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो’ और मैं तब भी यही कह रहा था कि इसके लिए आधारशिला तैयार की जा रही है।

04:58 PM, 03-Nov-2021

योगी ने कहा कि आज ऐसा लगता है कि अगर आप इसे जारी रखेंगे तो जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं वो और उनका पूरा परिवार अगली कारसेवा के लिए पंक्तिबद्ध हो जाएगा। जब अगली कारसेवा होगी तब भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाएंगे। यह लोकतंत्र की शक्ति है।

 

#WATCH | “When ‘kar sewa’ would happen next time, not bullets but flowers will be showered on devotees of Lord Rama and Lord Krishna,” says CM Yogi Adityanath at an event of Deepotsava celebrations in Ayodhya pic.twitter.com/zVQMlQEFJo

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021

04:41 PM, 03-Nov-2021

31 साल पहले रामभक्तों पर चली थीं गोलियां: योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 31 साल पहले रामभक्तों और कारसेवकों पर अयोध्या में गोलियां चलाई गई थीं। जय श्री राम के नारे लगाना और राम मंदिर के लिए आवाज उठाना एक अपराध माना जाता था। लेकिन यह लोगों की और लोकतंत्र की शक्ति है कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया था आज वही आपकी शक्ति के आगे झुक गए हैं।

04:32 PM, 03-Nov-2021

पहले कब्रिस्तान पर पैसा खर्च होता था, अब मंदिर बन रहा है: योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2023 तक भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। योगी ने कहा कि पहले की सरकारें यहां कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च करती थीं, लेकिन अब मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर पैसा खर्च किया जा रहा है।

Earlier state govt used to spend money on the boundaries of ‘Kabristan’ but now money is spent on re-development and beautification of temples…Ram Mandir construction will be completed by 2023: CM Yogi Adityanath at an event of Deepotsava celebrations in Ayodhya

04:17 PM, 03-Nov-2021

हर साल नई ऊंचाइयां छू रहा दीपोत्सव कार्यक्रम: योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयां छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ यहां पर्यटन के मौके खूब बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

04:09 PM, 03-Nov-2021

‘2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर बन जाएगा अयोध्या’

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी अयोध्या में मौजूद हैं। यहां उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। रेड्डी ने कहा कि एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। यहां दुनियाभर से करोड़ों लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि 2030 तक अयोध्या पूरी दुनिया में सबसे बड़ा पर्यटन शहर हो जाएगा।

03:49 PM, 03-Nov-2021

विदेशी मेहमानों ने किया राजतिलक
अयोध्या में दिवाली उत्सव के दौरान विदेशी मेहमानों ने प्रभु राम, लक्ष्मण और माता सीता का स्वागत किया। वियतनाम, केन्या और त्रिनिदाद व टोबैगो के राजदूतों ने भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता के चरित्र निभा रहे कलाकारों का राजतिलक किया।

 

#WATCH | Ambassadors of Vietnam, Kenya and Trinidad and Tobago to India perform ‘Rajtilak’ of artists playing characters of Lord Ram, Lord Laxman and Goddess Sita during Diwali celebrations in Ayodhya pic.twitter.com/WMKOhDV3qm

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021

03:40 PM, 03-Nov-2021

सीएम योगी ने किया कलाकारों का माल्यार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता का चरित्र निभा रहे कलाकारों का माल्यार्पण किया। दिवाली उत्सव के लिए ये कलाकार हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे।

 

#WATCH CM Yogi Adityanath garlands artists playing characters of Lord Ram, Lord Laxman and Goddess Sita during Diwali celebrations at Ayodhya pic.twitter.com/vVeyD4HW01

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021