Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फेसबुक पर लाइव कर आत्महत्या का मामला: मुकदमे में नामजदगी के बाद दरोगा लाइन हाजिर, चार लोगों को ठहराया था जिम्मेदार

Default Featured Image

आगरा में रुनकता के गांव मांगरौल गूजर निवासी युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या करने से पहले उसने फेसबुक लाइव किया। जिसमें उसने दरोगा व अपने चाचार के परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है।

आगरा में सिकंदरा के रुनकता में ट्रेन से कटकर मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी के आत्महत्या के मामले में मुकदमे में नामजदगी पर दरोगा केशव शांडिल्य को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस केस से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक
कृष्ण मुरारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके खिलाफ चाचा लाखन ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस में चार्जशीट लगा दी थी। कृष्ण मुरारी के खिलाफ 110 जी के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की गई थी। केस में उसके पिता भी आरोपी थे।
फेसबुक लाइव के दौरान दरोगा पर लगाए थे आरोप
उसने फेसबुक पर लाइव करके कहा था कि रुनकता चौकी चोर है। चौकी प्रभारी केशव ने 10-12 हजार रुपये लिए। इसके बावजूद समझौता नहीं कराया। उसका सपना टूट गया। बेफिजूल में उसको आरोपी बनाया गया। उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं था।
एसएसपी ने की कार्रवाई
मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मृतक के चाचा लाखन, चाची लज्जा, चचेरा भाई मोन और दरोगा केशव शांडिल्य को नामजद किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि केशव शांडिल्य को लाइन हाजिर किया गया है। वह गैरहाजिर भी हैं। प्रकरण में विवेचना कराई जा रही है। दरोगा की भूमिका की जांच कराई जा रही है। केशव शांडिल्य तबीयत खराब होने की वजह से अवकाश पर हैं।

संबंधित खबर…

आगरा: पुलिस और रिश्तेदार से परेशान था, फेसबुक लाइव कर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
आगरा: युवक की खुदकुशी मामले में दरोगा सहित चार पर मुकदमा, फेसबुक लाइव कर ट्रेन से कटकर दी थी जान

विस्तार