Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mathura News: मथुरा और वृंदावन के बीच आज से दौड़ेगी रेल बस, 30 रुपये किराया

हाइलाइट्समथुरा से वृंदावन के बीच एक बार फिर शुरू हो रही है रेल बस सेवावृंदावन जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, श्रद्धालुओं को मिलेगा विकल्पश्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास भी रुकेगी रेल बस, खराबी के कारण हुई थी बंदमथुरा
मथुरा से वृंदावन के बीच रेल बस सेवा को एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। गुरुवार से यह रेल बस एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेल बस सेवा को शुरू करने किए जाने को लेकर वर्ष 2019 में भी ट्रायल किया गया था। कई वर्षों की खराबी के बाद इसकी मरम्मत इज्जतनगर में कराई गई थी।

रेल बस के वापस पटरी पर लौटने का इंतजार एक साल से भी अधिक समय से किया जा रहा था। कोरोना काल में रेल सेवाओं के प्रभावित रहने के कारण रेल बस सेवा को भी पटरी पर नहीं लाया जा सका। अब गुरुवार को एक बार फिर यह सेवा आम यात्रियों व वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विकल्प के रूप में मौजूद रहेगी।

लंबे समय से हो रहा परिचालन
मथुरा और वृंदावन के बीच काफी समय से रेल बस का संचालन किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से रेल बस में आए दिन होने वाली तकनीकी खराबी के चलते इसे बंद कर दिया जाता और सही होने के बाद दोबारा इसे शुरू किया जाता रहा था। हालांकि, पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से रेल बस का संचालन नहीं हो रहा था। रेलवे के आलाधिकारियों के मथुरा आगमन के दौरान रेल बस का संचालन सुचारू रूप से कराने के आश्वासन दिए थे। अब रेल बस का संचालन शुरू हो रहा है।

किराए को लेकर उठ रहे सवाल
रेल बस का किराया 30 रुपये रखा गया है। अब इस किराए को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाले ऑटो का किराया 20 रुपये है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रेल बस में यात्रियों की संख्या किराया अधिक होने के कारण कम हो सकती है। पहले इसका किराया 15 रुपये रखा गया था। अब दोगुने किराये के साथ यह पटरी पर दौड़ने वाली है।

दो चक्कर लगाएगी रेल बस
मथुरा से वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए रेल बस अलग प्रकार की सुविधा प्रदान करेगी। यह एक दिन में दो चक्कर लगाएगी। यह रेल बस सुबह 8.55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए खुलेगी और 9.30 मिनट पर वृंदावन पहुंच जाएगी। इस दौरान वह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी रुकेगी। दूसरे ट्रिप में वृंदावन के लिए रेल बस 3.20 मिनट पर मथुरा जंक्शन से चलेगी और 3.55 मिनट पर वृंदावन पहुंचेगी।

मथुरा से वृंदावन के बीच आज से शुरू हो रही है रेल बस सेवा