लीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत कौशल किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। राजपाल फोगला आश्रम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग समारोह में सहभागिता करने आए हैं। यहां श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग निर्माण कर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की। स्वर्गीय दद्दा जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस समारोह के संयोजक डॉक्टर अनिल शास्त्री ने बताया कि योगेश्वर की भूमि में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजपाल ने कहा कि वह पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में हमेशा से आते रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है। वह पिछले कई वर्ष से वृंदावन की इस पावन भूमि में आते रहे हैं। यहां की भूमि ही ऐसी कि जो एक बार यहां आता है, वो यहां का ही बनकर रह जाता है।
बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत कौशल किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। राजपाल फोगला आश्रम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग समारोह में सहभागिता करने आए हैं। यहां श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग निर्माण कर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की। स्वर्गीय दद्दा जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस समारोह के संयोजक डॉक्टर अनिल शास्त्री ने बताया कि योगेश्वर की भूमि में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजपाल ने कहा कि वह पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में हमेशा से आते रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है। वह पिछले कई वर्ष से वृंदावन की इस पावन भूमि में आते रहे हैं। यहां की भूमि ही ऐसी कि जो एक बार यहां आता है, वो यहां का ही बनकर रह जाता है।
More Stories
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…
लोकसभा चुनाव 2024: श्यामिला रंग-बिरंगा मैदान से बाहर, नामांकन खारिज, जानें वजह
यूपी में गरेरे सीएम मोहन: अखिलेश यादव पर कटाक्ष, कहा- ‘गठबंधन करना ही है तो डूबते जहाज में क्यों बैठ रहे हो भैया’