Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त मण्डलों एवं जनपदों में कल वृहद रूप से गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा प्रदेश में विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन कल 21 नवम्बर 2021 को वृहद रूप से गोष्ठी के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों में किया जा रहा है। इस अवसर पर मात्स्यिकी के क्षेत्र की वृहद जानकारी मत्स्य विकास की संभावनाओं, मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों हेतु अभियान के रूप में किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किये जाने के सम्बन्ध में जागरूकता एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी।
मत्स्य विभाग के निदेशक, डॉ0 सरोज कुमार द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर गोष्ठी के माध्यम से मत्स्य कृषकों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों आदि को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। प्रदेश के अधिक से अधिक मत्स्य कृषक/मत्स्य पालक, उद्यमी, मत्स्य व्यवसायी आदि लोग विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे गोष्ठी के माध्यम से जुड़कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों एवं मात्स्यिकी के क्षेत्र की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।