Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा में पानी की किल्लत: दो दिन आधे शहर की जलापूर्ति रहेगी ठप, सुबह ही भरकर रख लें

आगरा में मंगलवार सुबह से बुधवार रात तक पूरे दो दिन आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से ताजगंज के लिए बिछाई जा रही 143 करोड़ रुपए लागत की 1200 मिमी व्यास  की पाइप लाइन में आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी कनेक्शन का काम करने वाली है। इस वजह से दो दिन तक आधे शहर के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। जलकल विभाग ने लोगों से आज जलापूर्ति के समय पानी भरकर रख लेने की अपील की है।
ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनी मंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, काला महल और मुगल रोड समेत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पोषित क्षेत्रों में रहने वाले लोग आज ही दो दिनों के लिए पानी का भंडारण कर लें, क्योंकि कल सुबह से 48 घंटे तक आधे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी। बृहस्पतिवार की सुबह ही आधे शहर में जलापूर्ति शुरू होगी। जीवनी मंडी वाटरव?र्क्स परिसर में जलाशय से 1,200 एमएम की पाइप लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के तहत ताजगंज के लिए जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा रोड, शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तिराहा, पुरानी मंडी से फतेहाबाद रोड तक पाइपलाइन बिछ चुकी है। अब इस लाइन को वाटरव?र्क्स के 100 एमएलडी प्लांट के जलाशय से जोड़ा जाएगा। जल संस्थान महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को पानी नही आएगा। टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी।

बोदला : 20 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
बोदला स्थित बैनारा फैक्टरी के पीछे छह कॉलोनियों के 20 हजार लोगों को रविवार को भी पानी नहीं मिल सका। उनका छुट्टी का दिन पानी भरने में बीत गया। यहां 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान की टीम ने रविवार को बोदला से हेमा पेट्रोल पंप तक कई जगह खोदाई की मगर उन्हें वॉल्व नहीं मिल सका। इसके चलते समस्या की जानकारी नहीं हो सकी। लोगों को सोमवार को भी पानी नहीं मिल पाएगा।

बोदला में शांतिपुरम, सरस्वती नगर, गुलाब नगर, बीएमजे कॉलोनी, हुक्मीराम नगर समेत छह कॉलोनियों में पिछले 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। शनिवार को इलाके की महिलाओं ने जाम लगाकर हंगामा किया था।

जलकल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रविवार शाम तक समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन जल संस्थान की टीम कई जगह खोदाई करने के बाद भी वॉल्व और मेन लाइन बो (इंटरकनेक्शन) तलाश नहीं कर पाई। पाइपलाइनों का मानचित्र नहीं होने के कारण जल संस्थान की टीमें वॉल्व तक नहीं खोज पा रही हैं।
हसनपुरा में नहीं मिला पानी,  आज घेरेंगे जलकल संस्थान
लोहामंडी स्थित हसनपुरा में जलकल विभाग ने केशव कुंज ओवरहेड से प्रेशर बढ़ाने की कोशिश की मगर लाइन में पानी नहीं पहुंच सका। इस कारण हसनपुरा में सातवें दिन भी लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा।

क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि सोमवार को वह लोगों के साथ वाटरवर्क्स स्थित जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। महाप्रबंधक से शिकायत के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही। उनके पास अब घेराव और प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।