Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सारागांव एनीकट कम काजवे के लिए 5.80 करोड़ की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में सोन नदी में सारागांव एनीकट कम काजवे के निर्माण के लिए 5 करोड़ 80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन संभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस योजना के निर्माण से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं कृषकों को स्वयं के साधन से 235 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।