Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Bilhaur Assembly Seat: कानपुर नगर की बिल्हौर सीट पर SC-OBC वोटर निर्णायक होते हैं, इस बार मतदाता किसको चुनते हैं अपना विधायक

कानपुर नगर
कानपुर नगर की बिल्हौर विधानसभा सीट (Bilhaur Vidhan Sabha constituency) पहले लोकसभा सीट हुआ करती थी। 2009 लोकसभा चुनाव में हुए परिसीमन के बाद बिल्हौर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। परिसीमन के बाद बिल्हौर लोकसभा सीट का बड़ा हिस्सा टूट कर अकबरपुर लोकसभा सीट में चला गया था।

Kalyanpur Assembly Seat: कानपुर नगर की कल्यानपुर सीट पर OBC वोटर ही तय करते हैं विधायक, क्या इस बार भी BJP जीत पाएगी?
बिल्हौर विधानसभा सीट आरक्षित है। इसे ग्रामीण परिवेश की सीट कहा जाता है। बिल्हौर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक एससी और ओबीसी वोटरों की संख्या है। इसके बाद मुस्लिम और जनरल वोटर आते हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में समाजवादी से पार्टी से अरूणा कोरी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के भगवती प्रसाद सागर ने शानदार जीत दर्ज की थी।

कानपुर नगर की बिल्हौर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीएसपी ने बिल्हौर सीट से मधु गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Govind Nagar Assembly Seat: कानपुर नगर की गोविंद नगर सीट BJP का गढ़ मानी जाती है, क्या लगातार तीसरी जीत मिलेगी बीजेपी को ?
बिल्हौर विधानसभा सीट एक नजर में
वर्तमान विधायक- भगवती प्रसाद सागर
पार्टी- बीजेपी
जिला- कानपुर नगर
कुल मतदाता- 3,77,574