उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा गोवंश की सुरक्षा एवं निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान किये जाने के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव, पशुधन, श्री सुधीर गर्ग द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों को निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने, समुचित सुरक्षा प्रदान करने, भूसा, चारा की उपलब्धता, पीने हेतु स्वच्छ जल के साथ-साथ बीमार गोवंश की चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज जनपद मेरठ के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 अनिल कंसल द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बहचौला, विकास खण्ड रजपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर संरक्षित 53 गोवंश स्वस्थ पाए गए। गो आश्रय स्थल पर तीन मादा गोवंश गर्भित पायी गयीं। गो आश्रय स्थल पर उपलब्ध दुधारू गोवंश को कुपोषित परिवार को दिया जाएगा।
गो आश्रय स्थल पर 40 कुन्तल भूंसा, 01 कुन्तल दाना एवं 20 किलोग्राम मिनरल मिक्चर का भण्डारण उपलब्ध था। प्रतिदिन गोवंश के खाने हेतु 400 किग्रा0 हरे चारे की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। गोवंश को ठण्ड से बचाव हेतु तिरपाल सहित समुचित व्यवस्था है। गौ आश्रय स्थल पर 02 केयर टेकर द्वारा दिन एवं रात्रि में कार्य भी किया जाता है। गो आश्रय स्थल में बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्मित है। गोबर से वैल्यू एडेड प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। गो आश्रय स्थल पर गोवंश का भरण-पोषण समुचित व्यवस्थाओं के साथ उचित प्रकार से किया जा रहा है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी की रैली और विपक्ष, फिर अयोध्या के राम मंदिर में लगेंगे हाज़िर
सीएम योगी आदित्यनाथ: लोगों को मनाना है कि जब भी संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा… सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो वायरल
राहुल गांधी: राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया होंगी-प्रियंका और खारगे शामिल, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सोनिया रोड शो में सुबह से हो रही तैयारी