Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ayodhya News: अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष का निधन, राम मंदिर आंदोलन में भाषण से युवाओं में भर देते थे जोश

साक्षी श्रीवास्तव, अयोध्या
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सनकादिक आश्रम एवं अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास का शुक्रवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से अयोध्या के संतों में शोक की लहर।

संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष एवं विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत कन्हैयादास फेफड़े की समस्या से ग्रसित थे। जिसका इलाज पटना के महावीर कैंसर अस्पताल में चल रहा था। कन्हैया दास को इस साल कोरोना होने के बाद से स्वास्थ संबंधी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस साल हरिद्वार संत सम्मेलन से लौटने के बाद उन्हें कोरोना हो गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन होने के कारण उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सनकादिक आश्रम और अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास रामायणी के निधन से अयोध्या के संतों में शोक के लहर है।

राम मंदिर आंदोलन में कन्हैया दास रामायणी को अपने भाषण की वजह से जाने जाते थे। वे अपने भाषण से युवाओं में जोश भर देते थे। उन्हें लोगों के बीच विहिप के एक अच्छे वक्ता के रूप में जाना जाता था। वह रामायण, भागवत सहित हिंदू धर्मशास्त्र के विद्वान थे। इसके साथ योग, संगीत और गायिकी के विशेष जानकार थे।

Jewar Airport: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, NHAI को दी गई जिम्मेदारी
सरयू तट पर अंतिम संस्कार
महंत कन्हैया दास के पार्थिव शरीर को देर रात पटना से अयोध्या लाया जाएगा, फिर शनिवार सुबह सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।