Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा: फर्नीचर फैक्टरी और गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक इलाके में फैली रही दहशत

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में मंगलवार रात को फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। गोदाम से लपटें निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। घनी आबादी वाले इलाके में आग से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंच गईं। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। अग्निकांड में काफी फर्नीचर और लकड़ी जल गईं।
फाउंड्री नगर स्थित शोभा नगर में नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी संजय सिंघल की महालक्ष्मी फर्नीचर के नाम से फैक्टरी और गोदाम है। मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे कुछ कर्मचारी मौजूद थे। तब आग लग गई। लपटें निकलने पर कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए।

तीन दमकलों ने बुझाई आग
सूचना पर मालिक भी आ गए। सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। तीन दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फैक्टरी से आग फैलने की आशंका पर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। लकड़ी में आग होने की वजह से दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संजय सिंघल ने पुलिस को बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। फैक्टरी में जिस समय आग लगी, उस समय एक या दो ही कर्मचारी मौजूद थे। जो हादसे के बाद बाहर निकल आए।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू किया। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कर्मचारियों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।

धुएं से लोगों को हुई परेशानी
शोभा नगर में जिस जगह पर फैक्टरी है, वहां पर आसपास घर बने हुए थे। रास्ता भी संकरा था। इससे दमकल को आने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आग की लपटों के साथ ही धुआं भी निकल रहा था। इससे लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर दूर भागे। पुलिस ने भी लोगों को फैक्टरी के आसपास से दूर किया। लोगों का कहना था कि फैक्टरी कई साल से चल रही है।

गरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में मंगलवार रात को फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। गोदाम से लपटें निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। घनी आबादी वाले इलाके में आग से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।