Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कृषि मंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया

Default Featured Image

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा जिले के नवागांव में शुक्रवार की रात घटित सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के असामायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मंत्री श्री चौबे ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना जताई है और दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में शुक्रवार देर रात नवागांव में ट्रेक्टर और पिकअप में टक्कर के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। ग्राम बोदेला के लोग ट्रैक्टर में सवार हो ग्राम खैरी एक कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटते समय नवागांव में पिकअप से टक्कर हो गई। घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय एवं उच्च चिकित्सालय रिफर किया गया है।