Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी: बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने थामा भाजपा का दामन, आगरा की इस सीट पर मचेगा सियासी घमासान

Default Featured Image

आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह अब भाजपाई हो गए हैं। लखनऊ में बुधवार को भगवान सिंह कुशवाह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भगवान सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब खेरागढ़ विधानसभा सीट पर सियासी घमासान मच सकता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक महेश गोयल ने भगवान सिंह कुशवाह को हराया था।
बसपा ने किए थे निष्कासित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को पार्टी से कुछ वर्ष पूर्व निष्कासित कर दिया था। राजबब्बर ने भगवान सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया था। अब हाथ का साथ छोड़ कर कमल थाम लिया है।
ऐसे आए चर्चा में
उत्तर प्रदेश की खेरागढ़ विधानसभा आगरा जिले में पड़ती है, यह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेश कुमार गोयल ने बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह को 31,999 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को चुनाव में मात दी थी। इस चुनाव में बसपा के भगवान सिंह को 69,533 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रालोद के उमेशचंद्र थे, जिन्हें 30,432 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अमर सिंह परमार को 21,304 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर थे।आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह अब भाजपाई हो गए हैं। लखनऊ में बुधवार को भगवान सिंह कुशवाह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

भगवान सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब खेरागढ़ विधानसभा सीट पर सियासी घमासान मच सकता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक महेश गोयल ने भगवान सिंह कुशवाह को हराया था।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को पार्टी से कुछ वर्ष पूर्व निष्कासित कर दिया था। राजबब्बर ने भगवान सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया था। अब हाथ का साथ छोड़ कर कमल थाम लिया है।

उत्तर प्रदेश की खेरागढ़ विधानसभा आगरा जिले में पड़ती है, यह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेश कुमार गोयल ने बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह को 31,999 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को चुनाव में मात दी थी। इस चुनाव में बसपा के भगवान सिंह को 69,533 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रालोद के उमेशचंद्र थे, जिन्हें 30,432 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अमर सिंह परमार को 21,304 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर थे।