Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का अखिलेश पर पलटवार- चिलमजीवी जाने वाले नहीं हैं

झांसी
भारत सरकार की राज्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। झांसी में जन विश्वास यात्रा के तहत पालीटेक्निक मैदान पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि चिलमजीवी जाने वाले नहीं हैं। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश से चिलमजीवी सरकार जाने वाली है।

निरंजन ज्योति ने कहा कि चिलमजीवी जाने वाले नहीं है। आपने पूरे साधु समाज का अपमान किया है। साधु समाज उत्तर प्रदेश में अब आने वाले समय में आपको आने नहीं देगा। यह चुनौती आपको देने के लिए आई हूं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। एक परिवार में चार बेटे होते हैं तो क्या चारों मां-बाप की सेवा कर पाते हैं। चार बेटे बूढ़े मां-बाप की सेवा नहीं कर पाते, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोविड काल में पूरे देश की सेवा की।

झांसी में जन विश्वास की यात्रा की शुरुआत के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सभा को संबोधित किया और यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, झांसी के सांसद अनुराग शर्मा मौजूद रहे।