Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी आदेश के अनुसार जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री संजीव तिवारी को अपर संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह संचालनालय में ही पदस्थ उप संचालक श्री बालमुकुंद तम्बोली को संयुक्त संचालक तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पदस्थ सहायक संचालक श्री मुनुदाऊ पटेल को उप संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है।