Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गुजरात में अनोखी शादी की चर्चा, हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे जर्मनी का दूल्हा-रूस की दुल्हन

भारत को एकता में अनेकता से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां हर धर्म-जाति के लोग रहते हैं। इनके अपने त्योहार और रिवाज हैं। यही कारण भी है कि विदेशी लोग भी भारत के रहन सहन और हमारे देश में आना-रहना और घूमना पसंद करते हैं। भारत विदेशी लोगों को भी कितना प्रिय है इसका अंदाजा आप गुजरात में हुई इस शादी से ही लगा सकते हैं जहां जर्मनी का एक शख्स ने अपनी रूसी गर्लफ्रेंड के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधा। इन दोनों की शादी की चर्चा अब हर किसी की जुबां पर हैं।

हिम्मतनगर के सरोदिया गांव में हुई शादी में वहां के लोग भी शामिल रहे। बता दें, दोनों की शादी पूरी तरह से हिंदू रीति रिवाज से हुई। दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रों के साथ सात जनमों तक साथ निभाने का वादा किया। शख्स क्रिस मुलर का कहना है कि एक समय था जब उन्हें अमीरों की तरह जिंदगी जीने का शौक था। वो एक धनी जर्मन व्यवसायी के बेटे हैं ऐसे में उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है। वो एक जर्मन और सिंगापुर स्थित कंपनी के सीईओ भी हैं। महज 23 साल की उम्र में उनके पास हर वो चीज थी जो किसी व्यक्ति को अपने जीवन में चाहिए होती है। चाहे फिर वो घर हो मंहगी कार हो या फिर खूब सारा पैसा। लेकिन ये सब होने के बाद भी वो काफी उदास रहते थे। जिसके बाद उन्होंने एक स्पोर्ट्स कार खरीदी और दुनिया की यात्रा पर निकल पड़े।

यात्रा के दौरान क्रिस मुलर ने कई देशों की यात्रा की। इस दौरान उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली जूलिया उख्वाकातिना नामक महिला से हुई जो कि एक योगा ट्रेनर हैं। वियतनाम में हुई दोनों की मुलाकात के बाद दोनों काफी करीब आने लगे। क्रिस ने वैसे तो दुनिया के हर महाद्वीप की यात्रा की है लेकिन उन्हें भारत की सभ्यता और संस्कृति काफी पसंद आई। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी भारत में ही करने की ठानी।