देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया-सी टीम की कप्तानी करने वाले 20 साल के शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। फाइनल के दौरान शुभमन की उम्र 20 साल 57 दिन थी। कोहली ने 2009-10 में नॉर्थ जोन की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 21 साल 124 दिन थी। इंडिया सी और इंडिया बी के बीच सोमवार को रांची के जेकेसीए इंटरनेशनल कॉम्पलेक्स में फाइनल खेला गया।
कप्तान | उम्र | टीम | सीजन |
शुभमन गिल | 20 साल 57 दिन | इंडिया सी | 2019-20 |
विराट कोहली | 21 साल 124 दिन | नॉर्थ जोन | 2009-10 |
उन्मुक्त चंद | 22 साल 310 दिन | इंडिया बी | 2015-16 |
श्रेयस अय्यर | 23 साल 92 दिन | इंडिया बी | 2017-18 |
मनोज तिवारी | 23 साल 124 दिन | ईस्ट जोन | 2008-09 |
कपिल देव | 23 साल 305 दिन | नॉर्थ जोन | 1982-83 |
इंडिया सी 51 रन से हारी
फाइनल मैच में शुभमन गिल अपनी टीम के लिए बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके। वे मैच के दूसरे ही ओवर में 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर यशस्वी जयसवाल को कैच दे बैठे। फाइनल में इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट पर 283 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया सी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी और 51 रन से मैच गंवा दिया।
इंडिया सी के पोरेल ने पांच विकेट लिए
इंडिया बी की ओर से केदार जाधव ने 86, यशस्वी जयसवाल ने 54 और विजय शंकर ने 45 रन की पारी खेली। जबकि शहबाज नदीम ने सबसे ज्यादा 4 और मो. सिराज ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं, इंडिया सी की ओर से प्रियम गर्ग ने 74, अक्षर पटेल ने 38 और जलज सक्सेना ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। टीम की ओर से ईशान पोरेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
More Stories
टी20 विश्व कप 2024: न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, डेवोन कॉनवे की वापसी के साथ टूर्नामेंट के लिए न्यू जर्सी का खुलासा | क्रिकेट खबर
टी20 वर्ल्ड कप 2024: विराट-गिल आउट, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, संजय मांजरेकर ने बनाई टीम इंडिया, हैरान रह गए खिलाड़ी
क्या विराट कोहली धीमा खेल रहे हैं? आरसीबी स्टार के स्ट्राइक रेट के बारे में फाफ डु प्लेसिस ने क्या कहा | क्रिकेट खबर