Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा: सेवा भारती कार्यालय पर हमले के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Default Featured Image

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में संघ परिवार के सेवा भारती कार्यालय पर पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोतीकुंज स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर रविवार रात को पथराव हुआ हुआ। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था। घटना में कार्यालय प्रभारी सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए।
इस घटना के बाद थाना लोहामंडी पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। उन्होंने नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोती कुंज में सेवा भारती का कार्यालय है। यह कार्यालय कई साल पुराना है। फतेहाबाद निवासी विकास और शिवम सेवा भारती के कार्यालय में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन आठ बजे शराब के नशे में कार्यालय के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर वो बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को गाली देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए।

कार्यकर्ताओं को पीटा, कार्यालय पर किया पथराव
युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ता नरेंद्र सहित एक अन्य लोग भी आ गए। यह देखकर आरोपी युवक जुट गए। उन्होंने विकास को बाइक से टक्कर मार दी और पिटाई कर दी। कार्यालय पर पथराव भी कर दिया। चारों कार्यकर्ताओं ने किसी तरह जान बचाई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी दी। थाना लोहामंडी में आ गए।

पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, मोती कुंज में कार्यकर्ता जुटने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर सीओ लोहामंडी एएसपी सत्य नारायण पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आ गए। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। इस पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया।

खुराफाती युवक का नाम आया सामने
क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि इलाके में एक युवक रहता है। वह खुराफात करता रहता है। बवाल के पीछे भी उसकी हरकत लग रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे फिर कभी ऐसा नहीं हो सके।