Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लड़की हूं लड़ सकती हूं: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज फिरोजाबाद में, महिलाओं से करेंगी संवाद

Default Featured Image

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:03 AM IST

सार
कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम के तहत आज सिरसागंज में प्रियंका गांधी महिलाओं से संवाद करेंगी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 29 दिसंबर को दो घंटे तक जिले में रहेंगी। महिला शक्ति संवाद के तहत जिले की महिलाओं से सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज के प्रांगण में संवाद स्थापित करेंगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए चली जाएगी। उनका कार्यक्रम आने के साथ कांग्रेसजनों के साथ प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी।

प्रभारी अधिकारी वीआईपी एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 29 दिसंबर को दिल्ली से कार द्वारा चलकर दोपहर 1.35 बजे सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचेंगी। इस दौरान शक्ति संवाद के तहत जिले की महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगी।

वह जिले में करीब दो घंटे तक रुकेंगी। महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद साढ़े तीन बजे कार द्वारा आगरा के लिए रवाना हो जाएगी। इधर प्रियंका गांधी वाड्रा के जिले में आगमन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कांग्रेसजनों के द्वारा व्यापक तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया है।

पार्टी के मंडल भर के नेता जिले में बुधवार सुबह आ आएंगे। इनके आगमन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के नेताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि पार्टी के कई राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता भी मौजूद रहेंगे। जिले में पहली बार उनके आगमन पर खास तैयारी की गई है। पार्टी पदाधिकारियों से इस दौरान वह मुलाकात भी करेंगी

विस्तार