Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 2.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के परसदा ताड़ीापार नहर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, इसके लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को 2 करोड़ 89 लाख 38 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। ताड़ीपार नहर मरम्मत का कार्य कराए जाने से 1013 हेक्टेयर में सिंचाई कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 2501.64 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।