Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गोवर्धन में बोले डॉ. सतीश पूनिया: गिरिराज प्रभु के आशीर्वाद से यूपी में जनता फिर बनाएगी भाजपा की सरकार

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की दावा किया है। पूनिया गुरुवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति और योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी योजना, कानून व्यवस्था एवं हिंदुत्व को समझने वाले लोग उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि दूसरी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को अराजकता, दंगा और भ्रष्टाचार में डुबोने का काम किया। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दंगाइयों और माफिया को उनके सही ठिकाने पर पहुंचा कर कानून का राज्य स्थापित किया है। उन्होंने राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में मेहनत कर रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह बेढम, नेम सिंह फौजदार, पूर्व जिला