Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Satish Chandra Mishra: झांसी में बोले सतीश मिश्रा- लोग बुलडोजर को घुमाकर भाजपा पर चलाने का करेंगे काम

Default Featured Image

लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा गुरुवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने मऊरानीपुर में पार्टी के मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा लोगों को डराने का काम करती है। बसपा के कार्यक्रम में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनपदों में रैलियां शुरू होंगी तो तूफान आ जाएगा।

झांसी के मऊरानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाला 2022 बहुजन समाज पार्टी का होगा और बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे। बसपा के हर सम्मेलन में जन सैलाब देखने को मिल रहा है और हर दिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा और सपा ने लोगों के साथ छलावा किया है या धोखा देने का काम किया है। अब मौका आया है, इन्हें सबक सिखाने का। प्रदेश के मुखिया मंच से लोगों को बुलडोजर का नाम लेकर डराने और धमकाने का काम करते हैं। अब बुलडोजर की चाबी और बुलडोजर का स्टेयरिंग एक बटन के रूप में अबकी बार आम जनता के हाथ में है। लोग हाथी का बटन दबाकर बुलडोजर को घुमाकर भाजपा सरकार पर चलाने का काम करेंगे और उनको यहां से विदा कर देंगे। यदि झूठ बोलने का अंतरराष्ट्रीय कम्पटीशन हो जाए तो भाजपा नम्बर वन आएगी। वे झूठी बातें करके झूठे और लुभावने सपने दिखाने का काम करते आए हैं।

सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा का जनसैलाब देखकर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ परेशान और दुखी हैं। वे सरकारी धनबल के साथ भी उतने लोग नहीं जुटा पाते हैं, जितने लोग हमारे यहां खुद चलकर आते हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तैयारी शुरू हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए ये चुनाव फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।