Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा में मुठभेड़: चाकू से गोदकर युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Default Featured Image

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार देर रात को पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश का नाम खचेरा है। वह धर्मवीर नामक युवक की हत्या में मुख्य आरोपी है। पुलिस ने बदमाश से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी खचेरा पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं।

एत्माद्दौला क्षेत्र के राकेश नगर में रविवार रात को धर्मवीर (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई भूपेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें खचेरा उर्फ देवीचरण, उसका भांजा रंजीत और महेंद्र को नामजद किया गया। आरोप लगाया कि आरोपियों से पूर्व में धर्मवीर का विवाद हुआ था।

पुलिस को पता चला कि रात में अंडे की दुकान पर आरोपी खड़े थे। उनका दुकानदार से विवाद हो गया। वह गालीगलौज कर रहे थे। वह चाकू से हमला करने लगे। तभी धर्मवीर भी आ गया। उसने उन्हें रोका। इस पर आरोपी उसे मारपीट के बाद गली में खींचकर ले गए। चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। सोमवार देर रात को मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।