उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां रामपुर मनिहारन क्षेत्र स्थित एक ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ढाबा स्वामी को बाइक पर आए तीन युवकों ने गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह चार बजे की है।
यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा रालोद के बीच पश्चिमी यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर खींचतान, जयंत का दावा माना जा रहा मजबूत
बताया गया कि कस्बा निवासी सुरेंद्र सैनी का दिल्ली रोड पर ढाबा है। सुबह चार बजे तीन युवक सुरेंद्र के ढाबे पर आए और बारिश से बचाव को पन्नी मांगने लगने। सुरेंद्र कहा कि उसके पास पन्नी नहीं है। इसके बाद आरोपी चाय बनाकर देने लिए कहने लगे।
सुरेंद्र ने कहा कि इस समय चाय भी नहीं मिल पाएगी। इसको लेकर युवकों से उसका विवाद हो गया। सुरेंद्र की ओर से भी दो लोग मौके पर आ आ गए और तीनों युवकों के साथ मारपीट हुई। तब आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।
इसके कुछ देर बाद युवक दोबारा अपने एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र के पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।आरोपियों की पहचान की जा रही है।
More Stories
प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल के बाद अब इस समाज की निजी तस्वीरें वायरल, हंगामा हंगामा
लोकसभा चुनाव: विपक्ष में विपक्ष, जारी की एक और सूची, जानें किसे मिलाप टिकट
महिला ने जहर खा लिया भाई को फोन, बोली- मैं जा रही हूं… फिर काटी कॉल, हुई मौत