Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ में अब तक 69.17 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 15 हजार 846 किसानों से 69 लाख 17 हजार 105 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.88 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 35.54 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 85 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 27 लाख 68 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 49 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 90 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 15 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 551 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,02,270 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 403 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।  
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,289 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,924 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,412 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,804 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,870 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 32,679 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,66,736 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 50,243 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,12,296 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,902 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,851 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,955 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
 इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,327 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,823 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,971 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,009 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,44,105 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,36,945 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,04,399 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 93 हजार 184 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,64,914 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,87,817 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।