Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में अब तक कुल 9,67,42,842 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,308 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,803 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,67,42,842 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों को आरटीपीसीआर के लिए 1,20,066 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 20,191 लोग तथा अब तक 17,40,268 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,01,114 एक्टिव मामले है, जिनमे 98,897 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,09,851 क्षेत्रों में 6,64,069 टीम दिवस के माध्यम से 3,63,73,120 घरों के 17,46,04,832 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,24,998 डोज दी गयी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,94,222 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,93,77,643 दी गयी है। दूसरी डोज 8,86,50,417 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,80,28,060 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 58,79,355 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 41.95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,67,206 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि 24 जनवरी, 2022 से निगरानी समितियां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षणात्मक लोगों का, 60 वर्ष से अधिक जिन लोगों ने कोविड की पहली डोज नहीं ली उनका तथा जिन बच्चों का नियमित टीकाकरण रह गया है उनकी पहचान करेगी। उन्होने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।