वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वीवो U20 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया है। साथ ही इसमें 5000mAh की फास्टेस्ट बैटरी मिलेगी। जो 18 वॉट के फास्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी। इस मिडबजट स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,990 रुपए है। ग्राहक इस फोन को अमेजन इंडिया से खरीद पाएंगे।
वीवो U20 की कीमत और ऑफर्स
इस फोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,990 रुपए है। वहीं, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,990 रुपए है। फोन रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री 28 नवंबर को 12 बजे शुरू होगी। लॉन्चिंग ऑफर में इसकी प्री-बुकिंग करने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट और 6 महीने की नो कोस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा।
वीवो U20 के स्पेसिफिकेशन
स्क्रीन | 6.53-इंच |
रेजोल्यूशन | फुल HD+, 1080 x 2340 पिक्सल |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 |
रैम | 4GB/6GB |
स्टोरेज | 64GB |
रियर कैमरा | 16+2+8 मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा | 16 मेगापिक्सल |
बैटरी | 5000mAh |
चार्जर | 18 वॉट |
More Stories
डिजिटल बाजार अधिनियम: ईयू ने नए डिजिटल कानून के तहत एप्पल, मेटा, गूगल की जांच शुरू की | प्रौद्योगिकी समाचार
ईयू इंडिया लीडर्स कॉन्फ्रेंस 2024: एडवोकेट हर्ष पटेल ने भारतीय बाजार पर नजर रखने वाली ईयू कंपनियों के लिए जानकारी प्रदान की | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
भारत में Motorola Edge 50 Pro के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि; विवरण, तिथि, उपलब्धता जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार