Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav 2022: कांग्रेस ने आगरा छावनी से सिकंदर वाल्मीकि को दिया टिकट, फतेहपुर सीकरी से नए चेहरे पर खेला दांव

Default Featured Image

कांग्रेस ने आगरा जिले की दो और विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगरा छावनी सुरक्षित सीट से वाल्मीकि समाज के सिकंदर वाल्मीकि को टिकट दिया है। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से कांग्रेस ने हेमंत चाहर को प्रत्याशी बनाया है।

इससे पूर्व आगरा की नौ में से सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इनमें तीन अनुभवी और तीन युवा चेहरों को मौका दिया गया है। छावनी (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। इन दोनों सीटों से गुरुवार को प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई।

आगरा जिले में कांग्रेस के प्रत्याशी
1.आगरा उत्तर से विनोद बंसल
2.आगरा दक्षिण से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा
3.आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह
4.खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार
5.फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद
6.बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित
7.एत्मादपुर से शिवानी सिंह बघेल
8.आगरा छावनी से सिकंदर वाल्मीकि
9.फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर