Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा की तीसरी सूची: आगरा मंडल में वर्तमान विधायक का टिकट कटा, मुलायम के समधी को बनाया प्रत्याशी, कैबिनेट मंत्री फिर लड़ेंगे चुनाव

Default Featured Image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। आगरा मंडल में कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा से कुछ उम्मीदवारों के नाम जारी हुए हैं। फिरोजाबाद जनपद में भाजपा ने वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया है। वहीं मैनपुरी की भोगांव सीट से कैबिनेट मंत्री को दोबारा टिकट दिया गया है। मुलायम के समधी हरिओम यादव का नाम सिरसागंज सीट से है।
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले में भाजपा ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। फिरोजाबाद सदर से मनीष असीजा को प्रत्याशी बनाया है। शिकोहाबाद से पार्टी ने बदलाव किया है। भाजपा से बागी हुए मुकेश वर्मा की जगह ओम प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। टूंडला विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक प्रेमपाल धनगर पर पार्टी ने दोबारा दांव लगाया है। वहीं चर्चित सीट सिरसागंज से मुलायम सिंह यादव के समधी और वर्तमान विधायक हरिओम यादव को टिकट दिया गया है। जसराना से भाजपा ने जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लोधी को टिकट दिया है। यहां से वर्तमान भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का टिकट काटा है।
मैनपुरी
मैनपुरी में भोगांव सीट से सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को पुनः टिकट दिया गया है। वहीं जयवीर सिंह को सदर सीट से टिकट दिया गया है।
कासगंज
कासगंज में देवेंद्र सिंह लोधी को पार्टी ने टिकट दिया है। एटा विधानसभा से विपिन वर्मा डेविड और अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।