Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पलामू में बोले भूपेश बघेल, झारखंड में भी परिवर्तन लाएं

Jharkhand Assembly Election 2019  विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाल्टेनगंज विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है। झारखंड में भी परिवर्तन लाएं। इस दौरान उनके साथ मंच पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहे।

पथरा हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद बघेल भंडरिया हाई स्कूल मैदान में केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से बघेल वापस रांची आ जाएंगे। रांची में देर शाम 7 बजे अशोक नगर कैंप ऑफिस में वे विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों से बात करेंगे। गुरुवार को रांची में संवाददाताओं से बात करने के बाद बघेल बाघमारा चले जाएंगे और वहां सिजुआ मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद गुरुवार को ही उनकी वापसी होगी।