Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election 2022: सपा ने मैनपुरी और किशनी से मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, भोगांव में भी नहीं बदला प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मैनपुरी सदर, किशनी और भोगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मैनपुरी सदर क्षेत्र से राजकुमार यादव और किशनी में बृजेश कठेरिया पर फिर से दांव लगाया है। दोनों मौजूदा समय में पार्टी से विधायक हैं। 

सपा ने भोगांव में भी प्रत्याशी नहीं बदला है। पूर्व विधायक आलोक कुमार शाक्य पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। जिले की करहल विधानसभा सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उम्मीदवारी पहले ही तय हो चुकी है।
शुक्रवार को तीनों प्रत्याशियों को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया था। शनिवार को सपा के प्रदेश कार्यालय से तीनों प्रत्याशियों को प्रारूप बी उपलब्ध करा दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब सपा ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

सदर सीट पर वर्तमान में सपा के राजकुमार यादव विधायक हैं। वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अशोक चौहान को हराकर सीट पर जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में भी राजकुमार यादव से अशोक चौहान शिकस्त मिली। इस बार भी उन्हें ही सपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।

भोगांव सीट पर सपा ने पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हीं पर दांव लगाया था। 2017 के चुनाव से पूर्व आलोक शाक्य लगातार तीन बार विधायक और सपा सरकार में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता रामौतार शाक्य भी भोगांव सीट से तीन बार विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में भाजपा के रामनरेश अग्रिहोत्री ने उन्हें हराकर जीत हासिल की थी।

परंपरागत रूप से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर सपा के टिकट पर बृजेश कठेरिया लगातार दो बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार भी सपा ने उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते चुनाव में बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी को विधायक बृजेश कठेरिया ने हराया था।