Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Editorial :- अमित शाह हैं घुसपैठिये : अधीररंजन चौधरी गुजरात भारत से बाहर इटली भारत में

2 December 2019इटली में जन्मी हैं कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी । कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीररंजन चौधरी के अनसार इटली भारत में है और गुजरात भारत से बाहर। यही सोचकर संभवत: उन्होंने गुजरात में जन्मे नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया करार दे दिया है।

एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं। वैध-अवैध बाद में पता चलेगा।Ó

कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बताकर भी फंसे थे अधीर

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर पर अपने बयानों से पार्टी की जबरदस्त किरकिरी करवा दी थी। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान लोकसभा में कह दिया था कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इसके बाद जोरदार हंगामा हुआ था। बाद में अधीर ने सफाई देते हुए कहा कि वह सरकार से स्पष्टीकरण मांग रहे थे और उनके बयान को गलत समझा गया।

कांग्रेस के इटेलियन सेक्युलरिज्म में अब उद्धव ठाकरे जी का नूतन अविष्कृत हिन्दुत्व भी शामिल हो चुका है। यह भी संसार का आंठवा अजूबा है।

यहॉ यह उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी जी का खुद के स्वामीत्व में भारत में कोई घर नहंीं है परंत उनके स्वामीत्व में इटली में उनका घर है।

मुसोलिनी की अनुयायी सोनिया गांधी जी के पिता मैनो रूस में तीन वर्ष तक कैद रहे थे। उस दरमियान वे रूसी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी तीनों लड़कियों का नाम रूसी में रखा। एंटोनिया मैनो इसके बाद सोनिया जी बन गई और भारत में राजीव गांधी से ब्याह कर वे सोनिया गांधी बन गई।