Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,76,98,882 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,17,262 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 15,757 तथा अब तक 18,13,485 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 96,642 एक्टिव मामले है, जिनमे 94,002 लोग होम आइसोलेशन में है। लगभग 1.5 प्रतिशत लोग ही अस्पताल में भर्ती है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,28,668 डोज दी गयी है, जिनमे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,36,373 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,29,87,142 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 97 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,42,33,071 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 63.92 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 74,59,772 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 53.23 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 7,11,288 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।  
श्री प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रीकॉशन डोज के संबंध में गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार प्रीकॉशन डोज लेने वाले लोगों को यदि हाल ही में कोविड का संक्रमण हुआ हो तो, वे स्वस्थ होने के तीन महीने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में लगें कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन्स दी गई है, जिसके अनुसार निर्वाचन के लिए जाने वाले कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

You may have missed