Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदी महिला, बोली पूर्व मंत्री का बेटा मेरी लड़की को उठा ले गया

Default Featured Image

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की गाड़ी के आगे आत्महत्या के लिए कूदी महिला ने बताया कि पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह (ex minister fateh bahadur singh) का आरोपी बेटा कहता है कि वह उसकी बेटी को एक हफ्ते में छोड़ देगा। पीड़िता का आरोप है कि यह बात वह पुलिस वालों के सामने भी कह चुका है। बाहुबली होने के चलते पुलिस भी मदद नहीं कर रही है।

 

अखिलेश यादव गाड़ी के आगे कूदी महिला

हाइलाइट्सएक महिला ने अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्महत्‍या करने की कोशिश कीमहिला वका आरोप है कि उसकी बेटी का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया हैमामले में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह का नाम सामने आया हैअभय सिंह राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की गाड़ी के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया। महिला व उसके परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। मामले में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह (ex minister fateh bahadur singh) के बेटे राजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह का नाम सामने आया है। मां का आरोप है कि बेटी की खोजने के लिए उसने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई।
Bikaru kand: बिकरू कांड आरोपी खुशी दुबे पर उमड़ा प्यार, टिकट देंगे अखिलेश! सरकार आने पर वापस होंगे मुकदमे
पांच बार एसपी और डीएम के पास गए
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया है। डेढ़ महीने से हम सब जगह जा रहे है, लेकिन हमारी कही सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली, सीओ के पास गए, पांच बार एसपी साहब के पास गए। डीएम साहब के पास भी गए। सुनवाई नहीं हुई। कहा कि हमारा केस देख रहे अधिकारी राजोल सिंह को बुलाते है, वो आराम से आता है और एक हफ्ते में लड़की छोड़ने की बात कहकर चला जाता है। ऐसा कई बार कर चुका है, बाहुबली मंत्री का बेटा है इसलिए हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
UP Election Survey: योगी आदित्यनाथ या अखिलेश यादव किसके सर बंधेगा जीत का सेहरा, क्‍या कहता है ताजा सर्वे
50 दिन हो गए, कोई नहीं सुन रहा
आज 50 दिन हो गए, किस हालत में है कोई खोजबीन नहीं कर रहा है। उन्होंने बेटी को जल्दी से जल्दी ढूंढने की मांग की है। साथ ही लड़की के बयान पर राजोल सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की। अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने कहा जनपद उन्नाव के थाना कोतवाली में एक 22 वर्षीय युवती के अपहरण के संबंध में एक केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी राजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अपहृता के सकुशल बरामदी के लिए दो टीमें लगाई गई है।

अखिलेश यादव गाड़ी के आगे कूदी महिला

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें इन टॉपिक्स पर और पढ़ेंWeb Title : women jumped on akhilesh yadav fleet her daughter abducted by ex minister ex minister fateh bahadur singh son
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network