Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Padam Award 2022: बीजेपी नेता कल्याण सिंह समेत उत्तर प्रदेश की इन 12 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

कल्याण सिंह को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता दिवंगत कल्याण सिंह को लोक कल्याण के लिए यह सम्मान मिला है। कल्याण सिंह के साथ ही गीता प्रेस के राधेश्याम खेमका समेत 12 विभूतियों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं।

 

कल्याण सिंह को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लखनऊ: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने 128 पद्म पुरस्कारों (padma awards 2022) की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) के दिवंगत नेता कल्याण सिंह (kalyan singh) समेत 12 महान विभूतियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया गया है। पुरस्कार पाने वाली विभूतियों के के नाम इस प्रकार हैं। गोरखपुर गीता प्रेस (Gorakhpur gitapress) के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (radeshyam khemka) को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। दिवंगत बीजेपी नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। वशिष्ठ त्रिपाठी को साहित्या और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। कमालिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना को कला, शिवनाथ मिश्रा को कला, शीश राम को कला, लखनऊ की विद्या विंदू सिंह को साहित्य और शिक्षा, वाराणसी के शिवानंद को योग, प्रयागराज के अजय कुमार सोनकर को साइंस और इंजीनियरिंग, मिर्जापुर की अजीता श्रीवास्तव को कल, सिदार्थनगर के डॉक्टर कमलकार त्रिपाठी को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें अगला लेखAkhilesh Yadav: अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदी महिला, बोली पूर्व मंत्री का बेटा मेरी लड़की को उठा ले गया इन टॉपिक्स पर और पढ़ेंWeb Title : padma awards 2022 uttar pradesh bjp leader kalyan singh radeshyam khemka with 12 others
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network