Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav bikru kand: विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने सीएम योगी पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव लड़ने पर ये कहा

Default Featured Image

संदीप तिवारी, लखनऊ: बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे (vikas dubey) की पत्नी ऋचा दुबे (richa dubey) ने लगातार योगी सराकर पर आरोप लगा रही हैं। ऋचा दुबे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (yogi adityanath government) पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ऋचा दुबे ने मुख्यमंत्री योगी पर भी आरोप लगाया है। ऋचा दुबे ने कहा कि बीजेपी के लोग हमारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं ऋचा दुबे ने यूपी विधानसभा सभा चुनाव लड़ने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से मदद नहीं मांगी है। मेरी चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

BJP नेता पर जमीन हड़पने का आरोप
ऋचा दुबे ने कहा कि हमारे पति का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बना ,हम भटक रहे है। बीजेपी नेता राजीव बाजपेयी हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हमारे खेतों में जो अनाज है, वो बिक नहीं रहे। क्योंकि वो विकास दुबे के खेत से है। हमारे घर गुंडे भेजे जा रहे है, वो डराते है।
Bikaru kand: बिकरू कांड आरोपी खुशी दुबे पर उमड़ा प्यार, टिकट देंगे अखिलेश! सरकार आने पर वापस होंगे मुकदमे
ऋचा दुबे की मुश्किलें बढ़ीं
कानपुर के बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फर्जी आईडी से सिम रखने के मामले में रिचा दुबे को जेल जाना पड़ सकता है। फर्जी सिम रखने के मामले में अग्रिम जमानत अर्जी को कानपुर देहात की जिला जज कोर्ट ने खारिज करते हुए रिचा दुबे को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर चौबेपुर थाने में 19 नवंबर 2020 को फर्जी आईडी से सिम लेने पर इंस्पेक्टर कृष्णमोहन राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

उसके बाद रिचा दुबे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गई थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिचा दुबे को एक सप्ताह के अंदर निचली कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। इसके बाद भी रिचा दुबे कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट भी जारी कर दिया। इसके बाद रिचा दुबे के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने जिला जज की कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

विकास दुबे की पत्नी और योगी आदित्यनाथ