Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav 2022 Live Updates: आज सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे नामांकन, जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

09:34 AM, 03-Feb-2022

UP Election : केशव मौर्य का नामांकन आज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी। केशव मौर्य ने नामांकन से पहले अपने आवास में स्थित मंदिर पर बाबा भोलेनाथ की पूजा की। 

केशव ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आप माननीय जनों का अपनी जन्मभूमि सिराथू में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। निश्चित ही सिराथू में आप सभी के मार्गदर्शन में सिराथू की जनता के आशीर्वाद से प्रचंड विजय होगी’

09:21 AM, 03-Feb-2022

UP Election: सपा गठबंधन से नाराज अपना दल कमेरावादी के नेता

विधानसभा चुनाव में सपा और अपना दल(कमरेवादी) में गठबंधन के बाद भी टिकट बंटवारे को लेकर नाराज है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि एक सीट नहीं मिलने पर भी वे सपा के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिराथू, इलाहाबाद पश्चिमी समेत कुछ सीटों पर अभी असहजता की स्थिति है। इस पर अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। 

09:06 AM, 03-Feb-2022

UP Chunav 2022 Live Updates: आज सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे नामांकन, जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद
UP Chunav: बुलंदशहर में आज अमित शाह, प्रियंका गांधी और अखिलेश-जयंत भरेंगे हुंकार

सत्ता के संग्राम में बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में चार सियासी दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगे। इसके अलावा अमित शाह का डिबाई में भी कार्यक्रम है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है।