वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज साईंस कॉलेज मैदान में वन विभाग द्वारा सजाई गई विकास प्रदर्शनी की तैयारी का अंतिम जायजा लिया। सांसद श्री राहुल गांधी कल 3 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन कर चुनिंदा हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा वनवासियों के कल्याण के लिए किये गये कार्यों और उपलब्धियों को खूबसूरत छायाचित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग ने कोरोना काल में भी लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग ने विगत तीन वर्षों में राज्य में विभिन्न योजनाओं क माध्यम से 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मानव दिवस के स्थायी प्रकृति के रोजगार एवं 379 करोड़ 58 लाख से ज्यादा अस्थायी प्रवृति के मानव दिवस रोजगार मुहैया कराये हैं। प्रति माह वन विभाग द्वारा अकेले 3 लाख 45 हजार स्थायी और 10 लाख 55 हजार अस्थायी प्रकृति के रोजगार दिलाकर उनकी आमदनी सुनिश्चित की गई है। राम वन गमन पथ में 570 किलोमीटर लम्बाई पथ पर 1 लाख 69 हजार पौधांे का रोपण कर पथ को हरियाली युक्त एवं सुन्दर बनाया गया है। नदियों के तटों पर 2,688 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 27 लाख पौधे लगाये गये हैं। कैम्पा योजना के अंतर्गत विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कर नरवाओं को पुनर्जीवित किया गया है।
लघु वनोपजों के संग्रहण एवं रोजगार से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिला है। वर्तमान सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण दर को 2 हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपये की गई है। इससे लगभग 13 लाख संग्राहक परिवारों को सीधा फायदा हुआ है। राज्य में वर्ष 2018 से समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी के दायरा को भी बढ़ाते हुए वर्तमान में 60 तक कर दिया गया है। इनके संग्रहण कार्य से राज्य में 47 हजार 850 महिला स्व सहायता समूह के सदस्य लाभान्वित हुये हैं। वन धन विकास केन्द्रों की गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन प्रदर्शनी में आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। इस अवसर पर वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ श्री संजय शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिगराव सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG MORNING NEWS : बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से छात्र कर सकते हैं पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन, सीएम विष्णुदेव साय आज झारखंड में करेंगे डायन धार प्रचार, राहुल गांधी के पक्ष में शानदार प्रदर्शन प्रचार….
CG MORNING NEWS :छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज जारी, सीएम साय और डिप्टी सीएम साव ओडिशा में लाएंगे मशाल धार प्रमोशन, पूर्व सीएम का ऐलान यूपी जाएगा
CG ACCIDENT NEWS : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दर्दनाक मौत.. बस के पिछले चक्के में जा गया नाबालिग, वीडियो वायरल