Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election News Live: बसपा ने 54 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम योगी के खिलाफ ख्वाजा समसुद्दीन लड़ेंगे चुनाव, पढ़िए किसे-किसे मिला टिकट?

12:06 PM, 05-Feb-2022

UP Chunav: केशव मौर्य सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हम बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव लाने के लिए राजनीति करते हैं।’

केशव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ’24 करोड़ यूपी वासियों की सुरक्षा की गारंटी भाजपा गठबंधन है,सपा गठबंधन ख़तरे की घंटी है।’

तीसरे ट्वीट में केशव ने लिखा, ‘सपा,बसपा,कांग्रेस की हालत जनता ने पतली कर दिया है। 10 मार्च 2022 तीनों दलों के यूपी से विदाई का दिन होगा।’

11:46 AM, 05-Feb-2022

पिछली सरकारों ने अपने लिए सोचा, समाज के लिए नहीं: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमि उत्तर प्रदेश में अराजकता थी, व्यापारी पलायन करने को मजबूर हुए, दंगा-फसाद करवाए गए। पिछली सरकारों ने अपने लिए सोचा, व्यापक समाज के बारे में नहीं सोचा। लेकिन अब प्रदेश में पलायन पर रोक लगी और माता-बेटियां सुरक्षित हैं।

11:04 AM, 05-Feb-2022

UP Chunav: अजय राय पर अनुराग ठाकुर का निशाना

वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। अनुराग ने कहा कि ये लोग डर के चलते इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस इस हद तक नीचे गिर चुकी है। हमने अजय राय की शिकायत चुनाव आयोग से की है। ये लोग अपराधी हैं। बता दें कि अजय राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी और योगी को 7 मार्च के बाद नमक के साथ जमीन में गाड़ने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। 

10:40 AM, 05-Feb-2022

UP Chunav News : नामांकन के लिए दौड़ते नजर आए खेल मंत्री

योगी सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह बलिया से नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में दौड़ते हुए नजर आए। बताया जाता है कि तीन बजे उन्हें नामांकन करना था, लेकिन वह तय समय से देर पहुंचे। इसके बाद जल्दी से नामांकन कक्ष में जाने के लिए दौड़ने लगे। 

10:34 AM, 05-Feb-2022

UP Election News: गोपाल मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शनिवार को मोहद्दीपुर के गोपाल मंदिर में पूजा की। 

09:58 AM, 05-Feb-2022

UP Chunav: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

बहुजन समाज पार्टी ने 10 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें 11 ब्राह्मण, सात मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पढ़िए किसे-किसे मिला टिकट

09:40 AM, 05-Feb-2022

UP Election : सीएम योगी ने एक के बाद एक किए 14 ट्वीट्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह-सुबह एक के बाद एक 14 ट्वीट कर डाला। सबसे पहले उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। इसके बाद एक के बाद एक अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। योगी ने मुजफ्फरनगर को लेकर सपा और बसपा पर निशाना भी साधा। लिखा- 

05 वर्ष पहले का मुजफ्फरनगर…

न बेटी सुरक्षित, न माताओं का सम्मान

दंगों की आग और कर्फ्यू का कफन

तुष्टिकरण की नीति और पलायन का दर्द 

आज का मुजफ्फरनगर…

व्यापारी सुरक्षित, बेटियां सशक्त

रोजगारोन्मुख युवा, समृद्ध गन्ना किसान

शांति, सौहार्द और उन्नति चहुंओर

यह है सुशासन!

09:28 AM, 05-Feb-2022

UP Election News : अपना दल ने उम्मीदवारों ने आठवीं सूची जारी की

अपना दल (एस) ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को प्रयागराज के सोरांव सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. जमुना प्रसाद यहीं से 2017 में भी विधायक चुने गए थे। पेशे से शिक्षक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज का दावा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया है। 

09:12 AM, 05-Feb-2022

UP Election News Live: बसपा ने 54 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम योगी के खिलाफ ख्वाजा समसुद्दीन लड़ेंगे चुनाव, पढ़िए किसे-किसे मिला टिकट?
UP Chunav: राजनाथ सिंह आज आगरा में करेंगे प्रचार

आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। भाजपा के दिग्गज नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। जनसभाएं कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा आ रहे हैं। वह खेरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को रूट बदलकर अपने गंतव्य को जाने की अपील की है।