Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा: आज से स्कूलों में बजेगी घंटी, पहले चरण के चुनाव बाद आएगी चहक

Default Featured Image

सार
आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां 100 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। चौकीदार को भी नहीं छोड़ा गया।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

आगरा जिले के माध्यमिक स्कूलों में सात जनवरी को एक माह बाद फिर से घंटे बजेगी। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि स्कूलों में सही मायने में चहक प्रथम चरण के चुनाव के बाद ही आएगी। शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। माध्यमिक स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 

राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां 100 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। चौकीदार को भी नहीं छोड़ा गया। 35 शिक्षक, तीन चतुर्थ श्रेणी और चार लिपिक सभी की चुनाव ड्यूटी है। नौ को सभी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे सोमवार से स्कूल खुलने के बाद भी पढ़ाई विधिवत रूप से शुरू नहीं हो पाई गई। 11 फरवरी को चुनाव ड्यूटी से सभी लौटेंगे। उसके बाद कक्षाएं विधिवत लग पाएंगी।    

स्कूलों की बसें चुनाव में लगा दी गईं

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि अधिकतर निजी स्कूलों की बसें चुनाव में लगा दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में समस्या होगी। सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करा दी जाएंगी। चुनाव के बाद विधिवत रूप से कक्षाएं लगेंगी।

जिन स्कूलों में पोलिंग बूथ, वहां अधिक दिक्कतें 
एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। जिन स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए गए है, वहां समस्या है। स्कूलों की बसें चुनाव में लगाई गई हैं। इसलिए अभिभावकों को विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने व ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। 
ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प नहीं देंगे स्कूल
स्कूलों ने योजना बनाई है कि वह कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों को अब भौतिक रूप से ही पढ़ाएंगे। ऑनलाइन का विकल्प नहीं दिया जाएगा। स्कूल प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहे हैं। 
स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी 
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से सभी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूल खोले जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। सात से स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई कराई जाएगी। सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूल खुलने का प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। विद्यार्थियों के स्कूल में पहुंचने पर सामाजिक दूरी का पालन कराना है। अधिकारी निरीक्षण करके यह सुनिश्चित भी करेंगे। 

विस्तार