Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav: यूपी में कांग्रेस का उन्नति विधान, 10 के अंदर किसानों का कर्ज माफ, सबका बिजली बिल आधा

Default Featured Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस (Congress) ने अपना तीसरा घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ (Unnati Vidhan) जारी किया। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने जन घोषणा पत्र उन्नति विधान को जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेहतर स्थिति में ले जाने का प्रयास करेंगे। जन घोषणा पत्र (Jan Ghoshna Patra) जनता के बीच जाकर तैयार किया गया है। प्रियंका ने इस मौके पर महिलाओं के लिए जारी शक्ति विधान, युवाओं के लिए जारी भर्ती विधान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से चर्चा करके ही इन योजनाओं को घोषणापत्र (Congress Manifesto for UP Election) में रखा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के तीन घंटे के भीतर इस संबंध में लिए गए फैसले के बारे में भी उन्होंने इस मौके पर जिक्र किया गया। प्रमुख घोषणाओं को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि 2500 में गेहूं-धान प्रति क्विंटल और 400 रुपये में गन्ना की खरीद की जाएगी। 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी। 12 लाख खाली पदों को पहले भरेंगे। इसके अलावा 8 लाख रोजगार पैदा करेंगे। 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को दिए जाएंगे। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदे जाएंगे। इससे आवारा पशुओं को लेकर आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस के घोषणापत्र के मुख्य बिंदु:

10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे।2500 में गेहूं, धान और 400 में गन्ना खरीदेंगे।बिजली बिल हाफ होगा, कोरोना काल का बकाया खत्म किया जाएगा।20 लाख सरकारी रोजगार दिलवाएंगे।कोरोना पीड़ितों को 25000 रुपये दिए जाएंगे।किसी भी बीमारी पर सरकार की तरफ से 10 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा।आवारा पशुओं से नुकसान झेलने वाले को 3000 रुपए का मुआवजा, गोधन न्याय योजना शुरू होगी। इसके तहत 2 रुपए में गोबर खरीदा जाएगा।आउटसोर्सिंग को बंद किया जाएगा। धीरे-धीरे कुछ चरणों में संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा।रसोइया का वेतनमान 5000 रुपए तक बढ़ाएंगे।झुग्गीवालों की जमीन उनके नाम की जाएगी।चौकीदारों का वेतन 5 हजार रुपये प्रति माह किया जाएगा।स्कूलों में बेहतहाश फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाएगी।शिक्षामित्रों के अनुभव के अनुसार नियमितीकरण किया जाएगा।
हर वर्ग को लेकर तैयार किया गया है घोषणापत्र
कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने इस मौके पर कहा कि ने कहा कि कांग्रेस की घोषणापत्र का दो अंक पहले जारी किया गया था। पहला घोषणापत्र महिलाओं को केंद्रित किया गया था। दूसरा घोषणापत्र युवाओं पर केंद्रित था। इस बार यूपी की स्थिति को आधार बनाकर हमने घोषणापत्र को तैयार किया है। कोरोना के खतरे के बीच भी लोगों के बीच गए। उनके सुझाव के आधार पर इसे तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र सभी पार्टियां निकालती हैं। हमने प्रियंका जी के निर्देश पर जनता से संवाद किया। सभी जनपदों में पहुंचे, बहुत से लोगों के साथ चर्चा की। विशेषज्ञों की राय ली। विभिन्न समूहों और आम जनता से बात की। इसके बाद हमारा उन्नति विधान तैयार हुआ है।