Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,65,716 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1,997 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया है कि प्रदेश में अब तक कुल 10,09,53,100 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 98,943 सैम्पल भेजे गये। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 5,453 लोग तथा अब तक कुल 20,02,318 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 23,180 एक्टिव मामले है तथा 21,822 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 07 फरवरी, 2022 को एक दिन में 12,32,942 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,97,47,886 दी गयी 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल दूसरी डोज 10,72,52,031 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,09,79,367 तथा दूसरी डोज 5,78,958 दी गयी है। कल तक 17,69,252 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर घटकर कल 1.29 प्रतिशत तक आ गई है। प्रदेश में अब तक कुल 27,06,27,494 वैक्सीन की डोज दी गयी है
श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।