Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav: यूपी विधानसभा चुनाव के ल‍िए कई ब्राह्मण संगठनों ने BJP को दिया समर्थन, कहा- अबकी बार फ‍िर योगी

Default Featured Image

अभय सिंह राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी रणभूमि उतर चुके हैं। सोमवार को दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों पर जहां वोटिंग चल रही है। वहीं प्रदेश के 128 से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने के लिए समर्थन दे दिया है। इसमें से 83 ब्राह्मण संगठनों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा क‍ि देश में मोदी और प्रदेश में योगी जैसा ईमानदार, सक्षम नेतृत्व है इसलिए हम लोग एकतरफा जीतेंगे।

सोमवार को लखनऊ के बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी संगठनों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा योगी राज में मां, बहन, बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है, क्योंकि यहां कानून का राज है। वहीं पांच साल पहले सप्ताह में चार दंगे होते थे कर्फ्यू लगता था। इसलिए कानून का राज और गरीब कल्याण की योजना जो गरीबों को घर-घर पहुंच रही है उसके कारण गरीबों को न्याय मिल रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा सपा शासन में एक कुनबे को लाभ मिलता था। वहीं बीजेपी शासन में पिछड़े, दलित सभी को लाभ मिल रहा है। इसलिए एकतरफा वोटिंग बीजेपी को देंगे, बाकी सपा को क्यों देंगे।

पक्का मकान हिन्दू-मुस्लिम सबको देते हैं हम
वहीं उन्होंने हिजाब को लेकर मचे घमासान पर स्वतंत्र देव सिंह ने सीएम योगी के बयान देश संविधान से चलता है का समर्थन करते हुए कहा सीएम साहब ने सही कहा है देश संविधान के हिसाब से चलता है। उन्होंने कहा क‍ि गरीबों के विकास के लिए हम पक्का मकान देते हैं तो हिन्दू-मुस्लिम सभी को देते हैं। हम लोग सबका साथ सबका विकास का ध्यान देते है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। आज सवा सौ देश वासियों और 24 करोड़ प्रदेशवासियों को मोदी-योगी ने बचा लिया। जान-जहान दोनों बची है, ये सपा-बसपा देश प्रदेश को बेच देते।

हमारे पास ईमानदार नेतृत्व हैं- स्वतंत्र देव सिंह
उन्होंने कहा हमारे पास ईमानदार औऱ सक्षम नेतृत्व है देश में मोदी व राज्य में योगी जैसा नेतृत्व है इसलिये एकतरफा हम लोग जीतेंगे। सभी सीट जीतेंगे। वहीं दूसरे चरण में सपा के कद्दावर नेता आजम खां रामपुर सदर व उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम स्वार सीट से हाथ आजमा रहे है। इस पर उन्होंने कहा लोग उन्हें क्यों वोट देंगे, आपके शासन में अराजकता रहता है कानून का राज ही नहीं है बिजली आती नहीं है अब पांच साल से लोगों को बिजली मिल रही है। सभी गरीबों को सम्मान मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है अभी खुशहाल है।

Hardoi Sandila Vidhan Sabha Seat: जब संडीला में बोले मोहम्मद नसीब, योगी सरकार अच्छी है मगर…

कई ब्राह्मण संगठनों ने दिया समर्थन
संयुक्त विप्र मोर्चा के तहत अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा), सर्वजन हित पार्टी, परशुराम सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- अखिल भारतीय प्रधान संगठन, अ.भा. ब्राह्मण युवा मोर्चा, ब्रम्ह शक्ति पुंज सेवा समिति, भारतीय युवा क्रांति पार्टी, भारतीय किसान यूनियन (अवस्थी), जनसहयोग संगठन, प्रबुद्ध समाज पार्टी, ब्राह्मण फाउंडेशन, इंसान राज पार्टी, ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ, राष्ट्रीय पंडित युवा सभा, सनातन ब्राह्मण, ब्राह्मण परिवार, ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय सवर्ण समाज महासभा, नव ब्राह्मण सभा समेत कई ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा को समर्थन दे रहे ब्राह्मण संगठनों का कहना है कि अमन, चैन और शांति के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

UP Chunav: यूपी विधानसभा चुनाव के ल‍िए कई ब्राह्मण संगठनों ने BJP को दिया समर्थन, कहा- अबकी बार फ‍िर योगी